झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : हादसे की सूचना मिलते ही झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी एवं विधायक नलिन सोरेन ओसीपी कार्यालय पहुंचे. झामुमो पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम व सुरेंद्र मोहन केसरी के साथ धरना पर बैठ गये. श्री मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरी तरह से मामला सेफ्टी मेनुअल का उल्लंघन है. परियोजना द्वारा ऐसे […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : हादसे की सूचना मिलते ही झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी एवं विधायक नलिन सोरेन ओसीपी कार्यालय पहुंचे. झामुमो पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम व सुरेंद्र मोहन केसरी के साथ धरना पर बैठ गये. श्री मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरी तरह से मामला सेफ्टी मेनुअल का उल्लंघन है.
परियोजना द्वारा ऐसे मामले पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ. इसके लिये परियोजना के दोषी सभी पदाधिकारी पर हत्या का मामला दर्ज हो. सरकार सभी मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दे. इतनी बड़ी घटना के बावजूद बचाव कार्य के लिये अब तक परियोजना की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया. इस अवसर पर राजेश मंडल तथा सुरेंद्र मोहन केसरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




