बैठक में बीइइओ को निर्देश देते डीसी.

Published at :30 Aug 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में बीइइओ को निर्देश देते डीसी.

प्रशिक्षण केंद्र को हटाने की मांग गोड्डा : जिला नेटबॉल संघ के संरक्षक किरमान अंसारी के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल सोमवार को डीसी अरविंद कुमार से मिला और उन्हें मांगों को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांधी मैदान में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में बैंक का प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा […]

विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र को हटाने की मांग

गोड्डा : जिला नेटबॉल संघ के संरक्षक किरमान अंसारी के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल सोमवार को डीसी अरविंद कुमार से मिला और उन्हें मांगों को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांधी मैदान में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में बैंक का प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है. खिलाडि़यों के खेलकूद व खेल से जुड़े कार्यों के स्थान को अतिक्रमण कर खेल के विकास में बाधा पहुंचाया जा रहा है.
इंडोर स्टेडियम को खिलाड़ियों के हितो को ध्यान में रखते हुए खाली कराने की मांग की है. साथ ही संघ के सरंक्षक श्री अंसारी ने सिंतबर माह में होने वाले आठवां जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रहे 400 खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व आशीर्वाद प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की. इस पर डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंडोर स्टेडियम को खाली करने के लिए डीडब्ल्यूओ को निर्देश दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा, वरीय सदस्य नरेंद्र कुमार गांधी, जितेंद्र कुमार आदि थे.
रघुनाथपुर कस्तूरबा विद्यालय बना विजेता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola