जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Published at :15 Jul 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

ऑपरेशन के बाद मौत का मामला महगामा : महगामा रेफरल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी. सिविल सर्जन डाॅ प्रवीण राम ने मामले की जांच के लिए डाॅ बनदेवी झा, डाॅ सी एल वैद्य व डाॅ रामप्रसाद को टीम शामिल किया है. इस अदेश की कॉपी […]

विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद मौत का मामला

महगामा : महगामा रेफरल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी. सिविल सर्जन डाॅ प्रवीण राम ने मामले की जांच के लिए डाॅ बनदेवी झा, डाॅ सी एल वैद्य व डाॅ रामप्रसाद को टीम शामिल किया है.
इस अदेश की कॉपी सिविल सर्जन ने महगामा थाना प्रभारी को भेजा है. साथ ही जांच प्रतिवेदन सौंपे जाने का निर्देश भी दिया है. पत्र में बताया गया है कि जांच में दोषी पाये जाने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी. बता दें प्रखंड के ही नरेश ठाकुर की मौत हाइड्रोसिल के आॅपरेशन के दौरान हो गयी थी. महगामा चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जेपी भगत पर ईलाज में कोताही बरतने व 25 हजार रुपये लेने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola