महागंठबंधन के निगेटिव वोट से भाजपा को मिला फायदा

गोड्डा : गोड्डा में भाजपा की जीत का श्रेय महागंठबंधन को जाता है. महागंठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की आपसी गंठजोड़ से ही भाजपा की जीत हुई है. यह बातें झामुमो प्रत्याशी संजीव मरीक यादव ने कही. उन्होंने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर […]
गोड्डा : गोड्डा में भाजपा की जीत का श्रेय महागंठबंधन को जाता है. महागंठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की आपसी गंठजोड़ से ही भाजपा की जीत हुई है. यह बातें झामुमो प्रत्याशी संजीव मरीक यादव ने कही. उन्होंने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि महागंठबंधन के निगेटिव वोट का फायदा ही भाजपा को मिला है. भाजपा को मुसलिम वोटरों ने भी वोट दिया है,
जो इस बात का संकेत है कि किस प्रकार से भाजपा को इन दोनों के गठजोड़ का लाभ मिला है. हालांकि यह भी कहा कि बसतंराय में उन्हें बेहतर वोट मिला है. वह इसका भी सम्मान करते हैं. इस क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हैं. मौके पर झामुमो के घनश्याम यादव, पुष्पेंद्र टुड्डू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




