एसपीटी एक्ट में संशोधन का करेंगे विरोध : प्रदीप

Published at :05 May 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
एसपीटी एक्ट में संशोधन का करेंगे विरोध : प्रदीप

गोड्डा : जेवीएम के महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा व पांकी में महागंठबंधन को समर्थन मिल रहा है. इससे भाजपा बौखला गयी है. भाजपा ने सिर्फ नफरत का बीज बोने का काम किया है. लोहरदगा की तरह ही गोड्डा व पांकी का हाल होगा. सरकार के कामों का हिसाब दोनों […]

विज्ञापन

गोड्डा : जेवीएम के महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा व पांकी में महागंठबंधन को समर्थन मिल रहा है. इससे भाजपा बौखला गयी है. भाजपा ने सिर्फ नफरत का बीज बोने का काम किया है. लोहरदगा की तरह ही गोड्डा व पांकी का हाल होगा. सरकार के कामों का हिसाब दोनों उपचुनावों में देखने को मिलेगा. भाजपा ने सिर्फ बाहरी को ही प्रश्रय दिया है. बहाली में 75 प्रतिशत से अधिक स्थान बाहरियों को मिला है.

श्री यादव ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में किये संशोधन को लेकर झाविमो सरकार का विरोध करेगा. मूल रैयत को इस संशोधन से कोई लाभ नहीं है. विस में इस मामले को लेकर जेवीएम सरकार को घेरेगी. यह कानून कृषि भूमि विरोधी है. इस असवर पर जेवीएम के धनंजय यादव, रमाकांत, अजय सिंंह, विकास सिंह, नीरज सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola