पोषण सखी बहाली में गड़बड़ी का लगाया आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

दिव्यांग महिला ने प्रमुख से की जांच की मांग गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पटुवा(समरूआ) पर पोषण परामर्श सखी बहाली की मेधा सूची में गड़बड़ी के मामले को लेकर सोमवार को दिव्यांग चिंतामणि कुमारी ने प्रमुख सुशील मोदी को आवेदन सौंपा है. इसमें दिव्यांग महिला ने बताया है कि वह […]
विज्ञापन
दिव्यांग महिला ने प्रमुख से की जांच की मांग
गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पटुवा(समरूआ) पर पोषण परामर्श सखी बहाली की मेधा सूची में गड़बड़ी के मामले को लेकर सोमवार को दिव्यांग चिंतामणि कुमारी ने प्रमुख सुशील मोदी को आवेदन सौंपा है. इसमें दिव्यांग महिला ने बताया है कि वह बीए पास है. पोषण सखी में आवेदन दिया था. उसका स्कोर 40 है. इसके बावजूद भी दूसरे अभ्यर्थी का स्कोर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते उसकी बहाली कर दी गयी.
उसके परित्याग्या व दिव्यांग होने के बावजूद चढ़ावा नहीं दिये जाने की स्थिति में सुपरवाइजर व सीडीपीओ द्वारा दूसरी अभ्यर्थी की बहाली की दी गयी. इस मामले को लेकर कई बार सक्षम पदाधिकारी से मामले में गुहार लगाकर कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी. लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है. प्रमुख को आवेदन सौंप कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय कार्रवाई किये जाने हेतु गुहार लगायी गयी है. इस संबंध में प्रमुख सुशील मोदी ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है. नि:शक्त विधवा महिला के साथ अन्याय किया गया है. जो न्यायोचित नहीं है. पोषण सखी बहाली में काफी अनियमितता हुई है. पूरे मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाने की मांग उपायुक्त से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




