30 छात्रों से ठगा लाखों रुपये

गोड्डा : गोड्डा में सरकांडा मुहल्ले में की एक आइटीआइ संस्थान द्वारा 30 छात्रों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला बुधवार को छात्रों द्वारा संस्थान के प्रबंधक से राशि वापस मांगने के दौरान हंगामा करने पर समने आयी. छात्रों ने बताया कि उनलोगों ने बेहतर भविष्य बनाने […]
गोड्डा : गोड्डा में सरकांडा मुहल्ले में की एक आइटीआइ संस्थान द्वारा 30 छात्रों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला बुधवार को छात्रों द्वारा संस्थान के प्रबंधक से राशि वापस मांगने के दौरान हंगामा करने पर समने आयी. छात्रों ने बताया कि उनलोगों ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए अच्छे आइटीआइ संस्थान में वर्ष 2015-17 के लिए फीडर व इलेस्ट्रीशियन कोर्श के लिए एडमिशन लिया था. इसके लिए हर छात्रों से 15 से 19 हजार रुपये शुल्क दिया था. सभी को रसीद दी गयी थी. लगभग 30 छात्रों ने एडमिशन लिया था.
संस्थान ने उस दौरान अपने संस्थान को एक अच्छे संस्थान से पंजीकृत होने की बात की थी और दो साल में प्रमाण पत्र के साथ छात्रवृत्ति देने की बात की थी. एक साल बीत गया, लेकिन अब तक परीक्षा नहीं लगी गयी. परीक्षा लेने के लिए संस्थान पर दवाब बनाया गया तो वे आनाकानी करने लगे. इसके बाद वे अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




