फरवरी में भी गिरी आसमान से राहत की बूंदें

गोड्डा : जनवरी महीने के बाद फरवरी माह में भी आसमान से राहत की बूंदे गिरी है. सोमवार की शाम हुए बेमौसम बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है. बेमौसम बारिश से जहां आम, गेहूं व मकई को फायदा पहुंचा है. वहीं दहलन व आलू फसल को आशिंक नुकसान हुआ है. कुल मिलाकर बारिश […]
गोड्डा : जनवरी महीने के बाद फरवरी माह में भी आसमान से राहत की बूंदे गिरी है. सोमवार की शाम हुए बेमौसम बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है. बेमौसम बारिश से जहां आम, गेहूं व मकई को फायदा पहुंचा है. वहीं दहलन व आलू फसल को आशिंक नुकसान हुआ है. कुल मिलाकर बारिश से किसानों को ठंड के मौसम में भी गरमी का अहसास करा गया है. सिंचाई खर्च से राहत मिली है. खेती के जानकार इस बारिश को रबी फसल के लिए काफी फायदेमंद बता रहे हैं.
सोमवार की शाम 11 मिली लीटर बारिश रिकार्ड की गयी है. किसानों के गेंहु , मकई ,आम के साथ अन्य फसल को लाभ हुआ है. जिले में 21 हजार हेंक्टेयर में लगे रबी फसल के लाभ से किसनों के चेहरे में हंसी लौटी है. बताया कि गेंहू की फसल को सर्वाधिक लाभ तथा आम के पेंड़ के पानी से धुल जाने से पौधे में गरमी लौटेगी तथा मंजर से लद जायेगा. सितंबर एवं अक्तूबर माह में बेमौसम वारिस नहीं होने से किसानों के धान की फसल मारी गयी थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




