किसानों के लिए नासूर बना गार्डवॉल

गोड्डा : सदर प्रखंड के डुमरिया पंचायत के डुमरिया गांव के लोगों ने सिंचाई की सुविधा को लेकर पिछले दिनों मंत्री राज पलिवार एवं महगामा विधायक अशाोक कुमार भगत के समक्ष मामला उठाया था. पहली बार किसान किसी योजना के लिये नहीं बल्कि पूर्व में योजना के कारण हो रही कठिनाइ से मंत्री व विधायक […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के डुमरिया पंचायत के डुमरिया गांव के लोगों ने सिंचाई की सुविधा को लेकर पिछले दिनों मंत्री राज पलिवार एवं महगामा विधायक अशाोक कुमार भगत के समक्ष मामला उठाया था. पहली बार किसान किसी योजना के लिये नहीं बल्कि पूर्व में योजना के कारण हो रही कठिनाइ से मंत्री व विधायक को अवगत कराया था.
ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया गांव के पास बहने वाले लीलझी नदी में चार वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत छोटी सी पुलिया को गार्ड वॉल के माध्यम से कवर किया गया है. योजना के तहत सड़क को नदी के तेज धार के बहाव से रोकने के कारण गार्ड वॉलल बनाने की योजना के बाद किसानों के लिये सिरदर्द हो गया.
पहले लीलझी नदी का पानी आराम से छोटी सी पुलिया से निकलकर डुमरिया गांव के आस-पास के इलाके के किसानों के खेतों को सिंचित करता था. लेकिन अब वही गार्ड वॉल के कारण नदी के पानी का लेयर नीचे तथा गार्ड वॉल के कारण नाला का मुंह ऊपर हो गया है. इस कारण किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




