ग्रामसभा में पारित निर्णय का पालन नहीं करने का लगाया आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के नेपूरा गांव में स्वच्छता को लेकर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की औचित्य को लेकर कई सवाल किये. ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में लिये गये निर्णय का पालन नहीं होता है. पूर्व में शौचालय निर्माण को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये जो अब तक पूरा नहीं […]
विज्ञापन
गोड्डा : सदर प्रखंड के नेपूरा गांव में स्वच्छता को लेकर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की औचित्य को लेकर कई सवाल किये. ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में लिये गये निर्णय का पालन नहीं होता है. पूर्व में शौचालय निर्माण को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये जो अब तक पूरा नहीं हो पाया. योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है.
इसके बाद मुखिया हीरालाल पासवान ने बीच बचाव कर मामले को संभाला. मुखिया ने बताया कि पंचायत को स्वच्छ रखना है. इसको लेकर गांवस्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर संजीव सिंह, मिट्ठु सिंह, राकेश कुमार, संजय झा, विनोद मंडल आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










