पोड़ैयाहाट विधायक सहित नौ न्यायालय में हुए हाजिर

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के झाविमो विधायक प्रदीप यादव सहित रंजीत कुमार, राजीव गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार झा, मनोज यादव, अजय कुमार शर्मा, सिमोन मरांडी, गणोश प्रसाद साह, अरुण कुमार साह जेएम प्रथम श्रेणी आनन्दा सिंह के न्यायालय में सोमवार को हाजिर हुए. न्यायालय ने धारा 313 के तहत सभी का बयान कलमबद्ध किया. सभी पर आरोप […]
गोड्डा : पोड़ैयाहाट के झाविमो विधायक प्रदीप यादव सहित रंजीत कुमार, राजीव गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार झा, मनोज यादव, अजय कुमार शर्मा, सिमोन मरांडी, गणोश प्रसाद साह, अरुण कुमार साह जेएम प्रथम श्रेणी आनन्दा सिंह के न्यायालय में सोमवार को हाजिर हुए.
न्यायालय ने धारा 313 के तहत सभी का बयान कलमबद्ध किया. सभी पर आरोप है कि तीन सितंबर 2008 को गोड्डा-हंसडीहा मार्ग पर पोड़ैयाहाट स्टेट बैंक के सामने धरना दिया था. जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था. तात्कालिक प्रभारी एसएन सिंह ने सभी पर पोड़ैयाहाट थाना में नामजद प्राथमिकी संख्या 166/08 दर्ज की थी. झाविमो नेता शैलेंद्र यादव को गोली मार कर घायल करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










