गुप्ती से मार कर युवक को जख्मी किया

Published at :16 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
गुप्ती से मार कर युवक को जख्मी किया

तस्वीर: 19 थाना में आवेदन देते घायल युवकप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के आगे मुख्य मार्ग पर ठेकेदारी विवाद को लेकर गुप्ती मारकर श्याम बहादुर साह को घायल कर दिया गया. घायल युवक ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. दिये गये आवेदन में घायल युवक ने बताया कि मंगलवार की […]

विज्ञापन

तस्वीर: 19 थाना में आवेदन देते घायल युवकप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के आगे मुख्य मार्ग पर ठेकेदारी विवाद को लेकर गुप्ती मारकर श्याम बहादुर साह को घायल कर दिया गया. घायल युवक ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. दिये गये आवेदन में घायल युवक ने बताया कि मंगलवार की रात नदी से शौच कर लौट रहे थे इसी क्रम में पोड़ैयाहाट बाजार के गायत्री नगर के मुकेश साह, दीनानाथ साह द्वारा गुप्ती से मार कर घायल कर दिया गया. घायल ने बताया कि आरोपियों द्वारा यह कहा गया कि तुम ठेकेदारी कर रहे हो तो दस हजार रुपया देना होगा. इसका विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गुप्ती से प्रहार कर घायल कर दिया गया.—————————–” मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करेगी. जांच की जा रही है.”-अरविंद सिंह, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola