आज रात जन्म लेंगे कान्हा

गोड्डा : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की पूजा को लेकर तैयारी की गयी है. बुधवार को शहर के बाबा रत्नेश्वरधाम शिवपूर, पुरानी ठाकुरबाड़ी बाबूपाड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा होगी. वहीं नवयुवक क्लब द्वारा शिवपुर, गुलजारबाग, गोढी, सरकंडा व हटिया चौक, सिनेमा हाल चौक आदि स्थानों पर प्रतिमा स्थापित […]
गोड्डा : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की पूजा को लेकर तैयारी की गयी है. बुधवार को शहर के बाबा रत्नेश्वरधाम शिवपूर, पुरानी ठाकुरबाड़ी बाबूपाड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा होगी.
वहीं नवयुवक क्लब द्वारा शिवपुर, गुलजारबाग, गोढी, सरकंडा व हटिया चौक, सिनेमा हाल चौक आदि स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा–अर्चना की जायेगी. पंडित कैलाश ठाकुर ने बताया कि भाद्र मास के अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. फल व दूध से बने मिष्टान आदि से भगवान का भोग लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










