पोड़ैयाहाट के सुगाबथान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Published at :17 Jan 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट के सुगाबथान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

गोड्डा पोड़ैयाहाट: प्रखंड अंतर्गत सुगाबथान खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया. इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खास तौर पर फुटबॉल में अच्छे-अच्छे खिलाड़ी देखने को मिलते हैं. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

गोड्डा पोड़ैयाहाट: प्रखंड अंतर्गत सुगाबथान खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया.

इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खास तौर पर फुटबॉल में अच्छे-अच्छे खिलाड़ी देखने को मिलते हैं. उन्होंने कहा कि पोड़ैयाहाट में खेल का बेहतर माहौल है. श्री यादव ने खिलाडि़यों को सतत अभ्यास कर निरंतर खेल में आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित किया. चाय चंपा सोकर क्लब की ओर से आयोजित खेल में क्षेत्र के खिलाडि़यों ने फुटबॉल, तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स आदि खेलों में अपनी प्रतिभा दिखायी.

फुटबॉल में हरियारी टीम ने तीन-दो से पोंडलोवा टीम को हराया. कबड्डी में सुगाबथान ने मटियानी को पराजित किया. तीरंदाजी में सुनूद मुनि प्रथम, शांति मुर्मू द्वितीय व मीरू मुर्मू तृतीय स्थान पर रही. वहीं दौड़ में सुरेश हांसदा, ब्रजेश, सेबेस्टियन, प्रीति, जूली आदि प्रतिभागी सफल रहे. सफल प्रतिभागियों को दुमका कॉलेज के एनएसएस प्रभारी अशोक यादव व युवा वाहिनी की एलबीना द्वारा पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता का सफल संचालन क्लब के सचिव मथियुस किस्कू द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola