वन विभाग ने लकड़बग्घा पकड़ा

Published at :30 Dec 2014 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग ने लकड़बग्घा पकड़ा

चीता आया.चीता आया की खबर सुनकर सनसनी पथरगामा : शाम सात बज रहे थे. पथरगामा व आस-पास के इलाकों में चीता आया.चीता आया की खबर सुन कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बोहा पंचायत के भलसुंधिया गांव के स्कूल भवन की ओर पथरगामा बाजार व आस-पास के दर्जनों गांव के लोग चीता देखने पहुंचे. पहुंचते […]

विज्ञापन
चीता आया.चीता आया की खबर सुनकर सनसनी
पथरगामा : शाम सात बज रहे थे. पथरगामा व आस-पास के इलाकों में चीता आया.चीता आया की खबर सुन कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बोहा पंचायत के भलसुंधिया गांव के स्कूल भवन की ओर पथरगामा बाजार व आस-पास के दर्जनों गांव के लोग चीता देखने पहुंचे. पहुंचते ही ग्रामीणों को जानकारी मिली की चीता नहीं बल्कि जंगल से भटक कर लकड़बग्घा आया है.
प्रत्यक्षदर्शी चरवाहा ने ग्रामीणों को बताया कि स्कूल के क मरे में लकड़बग्घा घुसा है. कुछ शरारती तत्वों ने लकड़बग्घा के तरफ पत्थरों की बौछार कर दी. इस कारण वह कमरे के एक कोने में सहमा पड़ा था. जुटे ग्रामीण के हल्ला मचाने पर शरारती तत्व भाग निकले. बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को लकड़बग्घा के आने की सूचना दिया. इसके बाद वन विभाग के पदाधिकारी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद लकड़बघा को जाल बिछा कर पकड़ लिया. इस दौरान डीएफओ रामचंद्र पासवान, सहायक अनिल कुमार सहित विभाग के दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola