पावर सब स्टेशन में किया हंगामा

ठाकुरगंगटी : मिश्रगंगटी में तीन महीने से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने गुरुवार को पावर सब स्टेशन में हंगामा किया. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि तीन महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है. इसको लेकर विभाग को कई बार सूचना दी गयी, लेकिन आज तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई. वहीं विभाग […]
ठाकुरगंगटी : मिश्रगंगटी में तीन महीने से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने गुरुवार को पावर सब स्टेशन में हंगामा किया. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि तीन महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है. इसको लेकर विभाग को कई बार सूचना दी गयी, लेकिन आज तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई.
वहीं विभाग द्वारा बिल भेजा रहा है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. इसके विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन में विरोध दर्ज कराया गया. बिजली उपभोक्ता मुकेश कुमार झा,अरुण कुमार झा, शशिकांत झा, महेश्वर झा, सुबोध झा, अरविंद झा ने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










