महगामा को अनुमंडल बनाने का किया विरोध

Published at :07 Aug 2014 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा को अनुमंडल बनाने का किया विरोध

ठाकुरगंगटी : राजीव गांधी मनरेगा भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख पूजा देवी की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ पंकज कुमार रवि ने पंचायत समिति सदस्यों को बताया कि उपायुक्त ने महगामा को अनुमंडल बनाने को लेकर सहमति जतायी है. पंचायत सचिव सदस्यों द्वारा महगामा को अनुमंडल बनाने का विरोध किया गया. […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : राजीव गांधी मनरेगा भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख पूजा देवी की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ पंकज कुमार रवि ने पंचायत समिति सदस्यों को बताया कि उपायुक्त ने महगामा को अनुमंडल बनाने को लेकर सहमति जतायी है.

पंचायत सचिव सदस्यों द्वारा महगामा को अनुमंडल बनाने का विरोध किया गया. पंस सदस्यों ने ठाकुरगंगटी को अनुमंडल बनाने की मांग की है. पंस सदस्यों ने कहा कि ठाकुरगंगटी अनुमंडल बनने की हर अहर्ता को पूरा करता है. उन्होंने कहा कि ठाकुरगंगटी से जिला मुख्यालय की दूरी 70 किमी है. उन्होंने कहा कि ठाकुरगंगटी को अनुमंडल बनाये जाने की मांग वर्षो से प्रखंड वासी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola