पोड़ैयाहाट में पांच घर जले

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के माधुरी पंचायत के मुहानी गांव में शनिवार को अगलगी की घटना में छह घर जलकर राख हो गये. साथ ही लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसमें हेमा देवी, ज्योतिष लायक, फं टुस मांझी, पांचु लायक, कालू लायक व सुबोध कोतवाल के घर जल गये. हेमा देवी के घर में […]
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के माधुरी पंचायत के मुहानी गांव में शनिवार को अगलगी की घटना में छह घर जलकर राख हो गये. साथ ही लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसमें हेमा देवी, ज्योतिष लायक, फं टुस मांझी, पांचु लायक, कालू लायक व सुबोध कोतवाल के घर जल गये. हेमा देवी के घर में खाना बना रही थी.
इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग ने पांच अन्य घरों को भी चपेट में ले ली. घर फुस के होने के कारण आग तेजी से फैल गयी. इससे घर में सभी सामान जल गये. सूचना मिलते ही झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव घटना स्थल पर पहुंचे और ने पीड़ित परिवारों के लिये डीसी राजेश शर्मा से मुआवजा दिलाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










