कझिया नदी पर 21 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

गोड्डा : कझिया पर 21 करोड़ की लागत से बननेवाले पुल की स्वीकृति मिल गयी है. पुल बन जाने से करीब 15 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा. आबादी एवं व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने 21 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की स्वीकृति दिलायी है. पुल की स्वीकृति […]
गोड्डा : कझिया पर 21 करोड़ की लागत से बननेवाले पुल की स्वीकृति मिल गयी है. पुल बन जाने से करीब 15 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा. आबादी एवं व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने 21 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की स्वीकृति दिलायी है. पुल की स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य को लेकर टेंडर होने विभाग को चला गया है.
मुख्य रूप से कनवारा पंचायत के कनवारा गांव के कझिया नदी में बनने वाले इस हाइ लेबल पुल की प्रक्रिया के बाद से कनवारा गांव के लोगों में खुशी की लहर है. पुल बन जाने से कनवारा गांव के अलावा परसा, हरिपुर, गरबन्ना, भेंड़ा, कठोन आदि गांव का सीधा संपर्क शहर से हो जायेगा. शहर व गांव के बीच की दूरी जहां अभी पांच से छह किमी है वहीं सिमट कर मात्र आधा किमी रह जायेगी. सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार को गत वर्ष ही कनवारा में पुल के निर्माण की दिशा में पत्र लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




