गांव में रहने से किया इनकार तो फौजी पति ने मारी गोली

गोड्डा : गोड्डा के हरिपुर गरबन्ना गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में सेवानिवृत्त फौजी प्रवीण कुमार मंडल ने अपनी पत्नी पूजा देवी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, आपसी अनबन के बाद प्रवीण […]
गोड्डा : गोड्डा के हरिपुर गरबन्ना गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में सेवानिवृत्त फौजी प्रवीण कुमार मंडल ने अपनी पत्नी पूजा देवी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, आपसी अनबन के बाद प्रवीण ने पत्नी के सिर में गोली मार दी.
इसके बाद खुद भी गले में गोली मार ली. इलाज के क्रम में पूजा की मौत हो गयी. वहीं प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है. हालांकि प्रवीण को गोली लगते हुए निकल गयी. गोड्डा सदर अस्पताल में घायलों का प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में पत्नी पूजा की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




