41 वाहनों से वसूला 20 हजार
Updated at : 17 Feb 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. महगामा में चला विशेष वाहन जांच अभियान महगामा : यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने हेतु शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग एवं महगामा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 41 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से 20 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना वसूला. डीटीओ रवींद्र […]
विज्ञापन
कार्रवाई. महगामा में चला विशेष वाहन जांच अभियान
महगामा : यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने हेतु शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग एवं महगामा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 41 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से 20 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना वसूला. डीटीओ रवींद्र चौधरी व थाना प्रभारी महादेव यादव ने थाना गेट के सामने, बसुआ, केचुआ मोहनपुर आदि चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहनों के लाइसेंस, हेलमेट आदि की की जांच की. 41 बाइक व ट्रैक्टर से आवश्यक कागजात एवं हेलमेट नहीं रहने पर जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया. चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




