महेशपुर : खलिहान में लगी आग, 100 क्विंटल धान राख

बसंतराय : थाना क्षेत्र के सुस्ती पंचायत के महेशपुर गांव में सोमवार की रात करीब 12 बजे अजय चौधरी के खलिहान में हुई अगलगी की घटना में नौ बीघा के धान का पुंज जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब सौ क्विंटल धान की फसल जलने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने […]
बसंतराय : थाना क्षेत्र के सुस्ती पंचायत के महेशपुर गांव में सोमवार की रात करीब 12 बजे अजय चौधरी के खलिहान में हुई अगलगी की घटना में नौ बीघा के धान का पुंज जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब सौ क्विंटल धान की फसल जलने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. अगलगी के कारणों की जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है.
हालांकि अगलगी का कारण पास के किसी व्यक्ति के अलाव की चिनगारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने कुआं तथा चापाकल से आग पर काबू पाने के एक घंटा बाद गोड्डा से दमकल वाहन पहुंच कर बुझे राख पर पानी डालने का काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




