माफिया के आगे प्रशासन भी बेबस धड़ल्ले से हो रही बालू की तस्करी

गाोड्डा : जिले में अवैध रूप से घाटों से हो रहे बालू उठाव पर प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. एनजीटी की ओर से जिले के 17 बालू घाटों की बंदोबस्ती रद्द कर दी गयी थी. इससे पहले बालू घाटों की बंदोबस्ती की गयी थी, लेकिन बाद में एनजीटी ने उसे रद्द […]
गाोड्डा : जिले में अवैध रूप से घाटों से हो रहे बालू उठाव पर प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है. एनजीटी की ओर से जिले के 17 बालू घाटों की बंदोबस्ती रद्द कर दी गयी थी. इससे पहले बालू घाटों की बंदोबस्ती की गयी थी, लेकिन बाद में एनजीटी ने उसे रद्द कर दिया. लेकिन, लीज धारकों ने रोक के बाद भी बालू उठाना नहीं छोड़ा.
नतीजतन रोजाना विभिन्न घाट से बालू की तस्करी जारी है. खुले आम माफिया बालू ले जा रहे हैं और प्रशासन व पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. कई संगठन भी बालू उठाव के विराेध में गोलबंद हुए लेकिन उन्हें प्रशासन ने कार्रवाई का झूठा आश्वासन देकर शांत कर दिया. माना जा रहा है कि पुलिस से लेकर प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत के कारण ही माफिया का मनोबल बढ़ा है और वे दिनदहाड़े बालू उठाव कर नदियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




