प्रेम प्रसंग में खाया जहर, हुई मौत

मेहरमा : मेहरमा के पिरोजपुर का रहने वाला सचिन कुमार उर्फ छोटू (28 वर्ष) ने जहर खाकर जान दे दी है. मृतक का शव प्रखंड के मैदान परिसर में पाया गया. शव को पुलिस ने मंगलवार की सुबह को बरामद किया. मामला सोमवार की शाम का ही है. सोमवार को देर शाम नहीं लौटने पर […]
मेहरमा : मेहरमा के पिरोजपुर का रहने वाला सचिन कुमार उर्फ छोटू (28 वर्ष) ने जहर खाकर जान दे दी है. मृतक का शव प्रखंड के मैदान परिसर में पाया गया. शव को पुलिस ने मंगलवार की सुबह को बरामद किया. मामला सोमवार की शाम का ही है. सोमवार को देर शाम नहीं लौटने पर मृतक के बड़े भाई मंटू कुमार ने फोन कर पूछा.
इस पर मृतक सचिन ने फोन से ही बताया कि वह जहर खा लिया है. लेकिन जगह का पता नहीं चल पाया. मंंगलवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने प्रखंड परिसर में शव को देखा तो जानकारी मिली. इस पर देखने गये परिजनों ने शव को छोटू के शव के रूप में पहचान की. जानकारी होने पर महगामा एसडीओ राजा कुमार मित्रा, इंस्पेक्टर जोखू राम व थाना प्रभारी जैनुल आवेदिन भी पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिये जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




