सहकारिता विभाग सस्ते में बांटेगा उन्नत गेहूं के बीज

गोड्डा : जिला सहकारिता विभाग जिले में रबी फसल की खेती के लिये सस्ते दर पर बीज बांटेगा. इसके लिये पथरगामा पैक्स को नोडल एजेंसी बनाया गया है. पहले चरण में पथरगामा पैक्स को 1800 क्विंटल बीज की आपूर्ति की जायेगी. इसके बाद दूसरे फेज में और भी बीज मंगाये जायेंगे. किसानों को यह बीज […]
गोड्डा : जिला सहकारिता विभाग जिले में रबी फसल की खेती के लिये सस्ते दर पर बीज बांटेगा. इसके लिये पथरगामा पैक्स को नोडल एजेंसी बनाया गया है. पहले चरण में पथरगामा पैक्स को 1800 क्विंटल बीज की आपूर्ति की जायेगी. इसके बाद दूसरे फेज में और भी बीज मंगाये जायेंगे. किसानों को यह बीज सस्ते व अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जायेगा.
इसके लिये प्रखंड वार बीज आपूर्ति किये जाने को लेकर विभाग की ओर से रणनीति तैयार कर ली गयी है. अागामी सप्ताह से सभी प्रखंडों में बीज बांटने का काम शुरू किया जायेगा. प्रखंड सहकारी समितियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. किसानों के बीच जल्द से जल्द बीज बांटे जाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




