फेसबुक मित्र ने किया छात्रा का अपहरण

Updated at : 24 Nov 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक मित्र ने किया छात्रा का अपहरण

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के डांडे गांव से नाबालिग छात्रा का अपहरण का मामला दर्ज हो गया है. छात्रा के पिता ने फेसबुक मित्र विक्की राज पोद्दार पर अपहरण का आरोप लगाया है. पोड़ैयाहाट पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. दिये आवेदन में पिता ने बताया कि उसकी बेटी 21 नवंबर को […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के डांडे गांव से नाबालिग छात्रा का अपहरण का मामला दर्ज हो गया है. छात्रा के पिता ने फेसबुक मित्र विक्की राज पोद्दार पर अपहरण का आरोप लगाया है. पोड़ैयाहाट पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. दिये आवेदन में पिता ने बताया कि उसकी बेटी 21 नवंबर को स्थानीय इंटर स्कूल में पढ़ने गयी थी.

वापस घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की. फेसबुक अकाउंट से युवक के साथ प्रेम-प्रसंग होने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आवेदन पर कांड संख्या 199/17 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. मामला प्रेम प्रसंग का है. युवती का फेसबुक अकाउंट को खंगाला जा रहा है.

विक्की पोद्दार बना आरोपित
21 को गयी थी स्कूल पढ़ने
नहीं वापस आयी तो परिजन परेशान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola