मदरसा शिक्षक तीसरे दिन भी मांगों पर अड़े

Updated at : 23 Nov 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा शिक्षक तीसरे दिन भी मांगों पर अड़े

गोड्डा : मदरसा के शिक्षकों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी आल मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अशोक स्तंभ परिसर पर धरना जारी रहा. संघ के प्रदेश महासचिव हामिद गाजी ने कहा कि हमारी मांगों को अब तक पूरी नहीं की गयी है. जांच प्रतिवेदन निदेशालय अब तक नहीं भेजा गया है. सिर्फ […]

विज्ञापन

गोड्डा : मदरसा के शिक्षकों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी आल मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अशोक स्तंभ परिसर पर धरना जारी रहा. संघ के प्रदेश महासचिव हामिद गाजी ने कहा कि हमारी मांगों को अब तक पूरी नहीं की गयी है. जांच प्रतिवेदन निदेशालय अब तक नहीं भेजा गया है. सिर्फ उनके मदरसे के भौतिक सत्यापन की जांच कर निदेशालय भेज दिया जाता है, तो वे अपना धरना निश्चित रूप से समाप्त कर देंगे. बताया कि यह अन्याय है.

सरकार यदि मदरसों को बंद करने की साजिश रच रही है तो यह अन्याय नहीं तो और क्या है. हमारी जांच होनी चाहिए, इसमें कोई परेशानी नहीं हैं. लेकिन बंद कर जांच यह कहां तक सही है.कहा कि मदरसा शिक्षक सरकार के सभी शर्तों को पूरा करने का काम कर रहे हैं. तो फिर इतनी लाचारी क्यों. वहीं जिला सचिव मु शाहजहां ने अपनी आवाज को बुलंद करने का काम किया. कहा कि सिर्फ रिपोर्ट भेज देने से ही उनका धरना समाप्त हो जायेगा. इस मौके पर मो रियाज अससद, माे युसूफ सलफी, अहमद हुसैन, मो हदीस, मो मुस्लिम, माे कमीमुद्दीन व नईमुद्दीन थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola