शराब जब्त करने गयी टीम पर किया पथराव

गोड्डा : गोड्डा आबकारी विभाग पर यहां के अवैध शराब के कारोबारी भारी पड़ रहे हैं. हुआ यूं कि शुक्रवार को विभाग की एक टीम पथरगामा के केरवार गांव के समीप अवैध शराब के हाे रहे कारोबार की शिकायत लेकर पहुंची थी. अवैध शराब की कुछ पेटियाें को भी टीम ने जब्त किया. शराब कारोबारियों […]
गोड्डा : गोड्डा आबकारी विभाग पर यहां के अवैध शराब के कारोबारी भारी पड़ रहे हैं. हुआ यूं कि शुक्रवार को विभाग की एक टीम पथरगामा के केरवार गांव के समीप अवैध शराब के हाे रहे कारोबार की शिकायत लेकर पहुंची थी. अवैध शराब की कुछ पेटियाें को भी टीम ने जब्त किया. शराब कारोबारियों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और टीम पर ही पथराव शुरू कर दिया.
आबकारी टीम बगैर पुलिस के पहुंची थी. टीम में विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन भी शामिल थे. पथराव से जैसे ही टीम ने बचने की कोशिश की कि जब्त किये गये शराब की पेटियों को छीन कर भाग गये. हालांकि इस पथराव में टीम के किसी भी सदस्य को गंभीर रूप से चोट नहीं लगी है. हल्की चोटें आयीं हैं. खबर है कि कारोबारी तब तक पथराव करते रहे जब तक कि वे पूरी पेटियां काे नहीं ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




