गोड्डा के मजदूर की गोवा में मौत

गोड्डा : गोड्डा के बढ़ौना गांव के रहने वाले मजदूर विपिन राउत की मौत गोवा में हो गयी. मंगलवार को विपिन का शव गांव पहुंचा. मिली जानकारी के अनुसार विपिन की मौत शनिवार को ही हो गयी थी. वहां वह मजदूरी करता था. उसके पिता लुरी राउत भी गांव में मजदूरी का काम करते हैं. […]
गोड्डा : गोड्डा के बढ़ौना गांव के रहने वाले मजदूर विपिन राउत की मौत गोवा में हो गयी. मंगलवार को विपिन का शव गांव पहुंचा. मिली जानकारी के अनुसार विपिन की मौत शनिवार को ही हो गयी थी. वहां वह मजदूरी करता था. उसके पिता लुरी राउत भी गांव में मजदूरी का काम करते हैं. मुफलिसी व पुत्र की मौत ने उन्हें झकझोर दिया है.
विपिन की कमाई से घर चलता था. गांव में मातम है. विपिन तकरीबन डेढ़ माह पहले ही काम के अभाव में मजदूरी करने गया था. भवन निर्माण के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. पुत्र के मौत से परिजन अत्यंत मर्माहत हैं. लुरी ने बताया कि मृतक को दो पुत्र हैं. दो साल पूर्व ही शादी हुई थी. पिता ने बताया कि वह अपने पुत्र को बाहर काम करने जाने से रोकते थे. लेकिन काम के लिये ही वह बाहर चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




