प्रधानाध्यापक ने सरकारी चावल बेचा, एफआइआर

Updated at : 19 Aug 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने सरकारी चावल बेचा, एफआइआर

दुकानदार को भी बनाया गया आरोपित बीइइओ कृष्णा दास की लिखित सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 123/17 के तहत कांड दर्ज पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना में शुक्रवार की देर शाम नंदकिशोर उमवि रघुनाथपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार पंडित के खिलाफ मिड डे मिल के चावल गबन के आरोप में एफआइआर दर्ज किया […]

विज्ञापन

दुकानदार को भी बनाया गया आरोपित

बीइइओ कृष्णा दास की लिखित सूचना पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 123/17 के तहत कांड दर्ज
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना में शुक्रवार की देर शाम नंदकिशोर उमवि रघुनाथपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार पंडित के खिलाफ मिड डे मिल के चावल गबन के आरोप में एफआइआर दर्ज किया गया है. साथ ही स्थानीय दुकानदार संतोष कुमार जायसवाल पर भी सरकारी चावल खरीदने का आरोप लगा है. पोड़ैयाहाट बीइइओ कृष्णा दास की सूचना पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. बीइइओ श्री दास द्वारा थाना को दी गयी सूचना में इस बात का जिक्र किया गया है
कि गुरुवार की शाम रघुनाथपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया था. सूचना थी कि शिक्षक द्वारा चार पैकेट मिड डे मिल का चावल दुकान में बेचने का काम किया है. मौके पर पहुंचने व स्कूल के गोदाम की जांच के क्रम में पाया कि 11 पैकेट में से मात्र सात पैकेट चावल ही रखा है. ग्रामीणों ने सूचना दिया कि चार पैकेट चावल स्थानीय दुकानदार संतोष कुमार जायसवाल के पास बेचा गया है. चावल को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा भी गया है. मामले में सरकारी चावल के गबन मामले में प्रधानाध्यापक विजय कुमार पंडित एवं संलिप्त दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने मामला दर्ज कर लिया है.
पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
– सुधीर कुमार, थाना प्रभारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola