जमीन विवाद में तीन को पीटा

Updated at : 23 Jun 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में तीन को पीटा

गोड्डा : रानीडीह में एक बार फिर उसी परिवार में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. दाे दिन इसी परिवार की एक महिला शर्मिला खातून को पीट कर घायल कर दिया था. गुरुवार को फिर उसी परिवार के फारुख काजी, उनकी पुत्री शर्मिला खातून व रीना बीबी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. […]

विज्ञापन

गोड्डा : रानीडीह में एक बार फिर उसी परिवार में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. दाे दिन इसी परिवार की एक महिला शर्मिला खातून को पीट कर घायल कर दिया था. गुरुवार को फिर उसी परिवार के फारुख काजी, उनकी पुत्री शर्मिला खातून व रीना बीबी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस बार भी फिर उन्हीं लोगों को आरोपित बनाया है जिन्हें दो दिन पहले बनाया गया था. बताया जाता है

कि शर्मिला खातून को दो दिन पहले पीटा था. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार शाम इलाज के बाद वे घर गयीं थी. इतने में फिर मारपीट शुरू हो गयी. घायल रीना काजी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं. जमीन विवाद में उनके चचेरे भाई मंटु काजी, शमसेर काजी, शससाद काजी, शाहिल काजी, रीपन काजी, मिठुन काजी, हुस्ना बीबी, शबनम काजी आदि ने रड व डंडा से प्रहार कर शर्मिला का दाहिना हाथ तोड़ दिया. वहीं सिर में भी धारदार हथियार से प्रहार किया. जबकि फारुख काजी को मारपीट में अधिक चोटें आयीं हैं. हाथ पैर दोनों टूट गया है. गंभीर हालत में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

घायल रीना काजी ने बताया कि सभी चचेरे भाई हैं. लेकिन हिस्से में मिली जमीन पर अपना हक जमाना चाहते हैं.
मुखिया के पंचायत को भी नहीं माना
पीड़ित परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही मुखिया के ओर से पंचायती की गयी थी लेकिन वे मुखिया के पंचायत को भी नहीं मानते हैं. पंचायती किये जाने के बाद ही बेरहमी से पीट दिया.
कहते हैं थानेदार
मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि दो दिन पूर्व शर्मिला खातून की पिटाई की गयी थी. इस संबंध में आवेदन दिया गया था थाने में. एफआइआर दर्ज करने के बाद गांव जाकर मामले की छानबीन की गयी. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गुरुवार की घटना की भी शिकायत मिली है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola