प्रखंड कृषि जागरुकता अभियान 12 जून से

Updated at : 10 Jun 2017 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कृषि जागरुकता अभियान 12 जून से

मेहरमा : बीडीओ देवदास दत्ता ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में प्रखंड के पंचायत व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने 12 से 14 जून तक होने वाले प्रखंड कृषि जागृति अभियान में हिस्सा लेने का निर्देश दिया. अभियान के दौरान प्रखंड परिसर में कृषि, […]

विज्ञापन

मेहरमा : बीडीओ देवदास दत्ता ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में प्रखंड के पंचायत व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने 12 से 14 जून तक होने वाले प्रखंड कृषि जागृति अभियान में हिस्सा लेने का निर्देश दिया.

अभियान के दौरान प्रखंड परिसर में कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य व भूमि संरक्षण के स्टॉल लगाये जाने की जानकारी दी. पहले दिन मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, दूसरे दिन फसल बीमा योजना पर कार्यशाला लंबित दावों के भुगतान पर चर्चा एवं सुयोग्य कृषक का चयन होगा. इस दौरान नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग रांची के प्रदीप हजारी, अजेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola