आग लगने से हजारों का सामान जला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2017 8:23 AM

विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा में एक खपरैल मकान में आग लगने से अनाज समेत हजारों का सामान जल गया. बुधवार की दोपहर अडवारा गांव के बरवाडीह निवासी ललिता देवी पति दिलचंद महतो के दो मकानों में अचानक आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान घर […]

विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा में एक खपरैल मकान में आग लगने से अनाज समेत हजारों का सामान जल गया. बुधवार की दोपहर अडवारा गांव के बरवाडीह निवासी ललिता देवी पति दिलचंद महतो के दो मकानों में अचानक आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

इस दौरान घर में रखे 10 क्विंटल चावल, एक क्विंटल महुआ, 3 क्विंटल आलू, 2 क्विंटल सरसो समेत दो खपरैल मकान जल गये. ललिता देवी का पति दिलचंद महतो गुजरात में मजदूरी करता है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. समाज सेवी छोटन छात्र ने प्रखंड प्रशासन से सहयोग करने की मांग की है. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola