अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2017 7:59 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग के धावाटांड़ के पास घटी. कुछ बंजारे आॅटो पर सवार होकर मधुपुर की ओर जा रहे थे. मुख्य मार्ग पर एक कुत्ता को बचाने के क्रम में आॅटो पलट गया. इससे […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. पहली घटना बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग के धावाटांड़ के पास घटी. कुछ बंजारे आॅटो पर सवार होकर मधुपुर की ओर जा रहे थे. मुख्य मार्ग पर एक कुत्ता को बचाने के क्रम में आॅटो पलट गया. इससे उसमें सवार दो बंजारे घायल हो गये. दूसरी घटना बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग के दामोदरडीह के पास घटी. एक बाइक पर सवार होकर महाचो निवासी सलीम अंसारी व उसकी पत्नी सलमा बीबी जा रहे थे. इसी क्रम में एक ट्रक चालक ने चकमा दे दिया.

चकमा देने से बाइक गिर गयी और दोनों घायल हो गये. इलाज के लिए दोनों को बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola