नवडीहा में मना कौमी एकता सप्ताह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 8:00 AM
जमुआ : उच्च विद्यालय नवडीहा में बुधवार को गांधी युवा क्लब हारोडीह एवं नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के बैनर तले कौमी एकता सप्ताह मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर की. विद्यालय के शिक्षक मनोज रजक ने युवाओं को जागरूक होने की सलाह दी और कहा कि कौमी […]
जमुआ : उच्च विद्यालय नवडीहा में बुधवार को गांधी युवा क्लब हारोडीह एवं नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के बैनर तले कौमी एकता सप्ताह मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर की. विद्यालय के शिक्षक मनोज रजक ने युवाओं को जागरूक होने की सलाह दी और कहा कि कौमी एकता सप्ताह हर साल अनेक जातियों में एकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
सप्ताह के अलग-अलग दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा. गांधी युवा क्लब के अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता सप्ताह प्रत्येक साल 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाता है. मौके पर ज्योति कुमारी, काजल कुमारी, करिश्मा कुमारी, ललिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी, नीलम कुमारी, सुभाष चौधरी, राजेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन गांधी युवा क्लब के कोषाध्यक्ष पिंकु कुमार निगम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










