अनुपस्थित रहने वाले 80 सचिव का वेतन स्थगित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:49 AM

विज्ञापन

गिरिडीह. डीएसइ कमला सिंह ने मंगलवार को पीरटांड़ व गांडेय प्रखंड में बीइइओ, कनीय अभियंता व ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के साथ अलग-अलग बैठक की. पीरटांड़ प्रखंड में 116 में से 42 अध्यक्ष व सचिव अनुपस्थित पाये गये. जबकि गांडेय प्रखंड में 100 में 38 अध्यक्ष व सचिव अनुपस्थित थे. डीएसइ ने […]

विज्ञापन

गिरिडीह. डीएसइ कमला सिंह ने मंगलवार को पीरटांड़ व गांडेय प्रखंड में बीइइओ, कनीय अभियंता व ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव के साथ अलग-अलग बैठक की. पीरटांड़ प्रखंड में 116 में से 42 अध्यक्ष व सचिव अनुपस्थित पाये गये. जबकि गांडेय प्रखंड में 100 में 38 अध्यक्ष व सचिव अनुपस्थित थे. डीएसइ ने 80 स्कूल सचिव का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया, वहीं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों से भी शो-कॉज किया.

कार्य से अधिक की निकासी उजागर : डीएसइ ने असैनिक कार्य के तहत स्कूल भवन निर्माण की समीक्षा की. पाया कि विभिन्न ग्राम शिक्षा समिति की ओर से कार्य से अधिक राशि की निकासी की गयी है. ऐसे ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव को बैंक पासबुक की छाया प्रति बीइइओ के पास जमा करने का निर्देश दिया गया. डीएसइ ने कहा कि जहां विद्यालय भवन निर्माण में छत की ढलाई पूरी हो गयी है, वहां 30 नवंबर तथा जहां छत ढलाई से नीचे स्तर तक का काम हुआ है उसे 30 दिसंबर तक पूरा करें. पीरटांड़ में हुई बैठक में बीइइओ भूपेंद्रनाथ सिंह चौधरी, कनीय अभियंता दिनेश प्रसाद वर्मा, जबकि गांडेय प्रखंड में हुई बैठक में बीइइओ तरुणकुमार व सबिता कुमारी, कनीय अभियंता रिझू मांझी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola