116 संपन्न लोगों ने मांगा शौचालय बनाने का पैसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 7:51 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन संवाद में समीक्षा के दौरान प्रकाश में आया मामला 150 लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्होंने खुद के पैसों से शौचालय बनाया, लेकिन राशि का भुगतान नहीं हो रहा गिरिडीह‍/रांची : गिरिडीह के सरिया बरवाडीह में 116 संपन्न लोगों ने स्वयं के पैसे से शौचालय बनवाया. अब वे पेयजल स्वच्छता विभाग […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन संवाद में समीक्षा के दौरान प्रकाश में आया मामला

150 लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्होंने खुद के पैसों से शौचालय बनाया, लेकिन राशि का भुगतान नहीं हो रहा

गिरिडीह‍/रांची : गिरिडीह के सरिया बरवाडीह में 116 संपन्न लोगों ने स्वयं के पैसे से शौचालय बनवाया. अब वे पेयजल स्वच्छता विभाग से राशि का भुगतान चाहते हैं. इधर विभाग ने राशि देने से इनकार कर दिया है. यह मामला बुधवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद में साप्ताहिक समीक्षा के दौरान प्रकाश में आया. जनसंवाद में 150 लोगों ने शिकायत दर्ज करायी और कहा कि उन्होंने खुद से पैसे से शौचालय बनाया, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उन्होंने खुद इसकी जांच की है. इसमें पाया गया है कि 116 लोगों के पक्के मकान हैं. उनके हर प्रकार के भौतिक संसाधन मौजूद हैं. यह राशि उनके लिए है, जो निर्धन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola