डीएमओ के आवेदन पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2016 8:23 AM
गांडेय : गांडेय पुलिस द्वारा जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मामले में डीएमओ के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रखंड के कारोडीह से अवैध बालू लदे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया गया था. सूचना पर डीएमओ […]
गांडेय : गांडेय पुलिस द्वारा जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मामले में डीएमओ के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रखंड के कारोडीह से अवैध बालू लदे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया गया था. सूचना पर डीएमओ विभूति कुमार के आवेदन के आलोक में गांडेय थाना में कांड संख्या 116/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस को देख बालू लदा ट्रैक्टर ले भागा चालक : बेंगाबाद. पुलिस को देख बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर चालक भाग निकला. मामला प्रखंड के मोतीलेदा घाट का है. मोतीलेदा नदी घाट में अवैध बालू माफिया ट्रैक्टर से बालू का उठाव कर रहे थे. सूचना पाते ही पुलिस का पेट्रोलिंग गश्ती दल जेपीएन सिन्हा के नेतृत्व में वहां पहुंचा. हालांकि पुलिस को देख चालक बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया. एएसआइ जेपीएन सिन्हा ने कहा कि ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर भाग निकला, जिस कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका है. हालांकि वहां कुछ देर बाद सीओ शंभु राम भी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










