गावां में बारिश से घर ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2016 8:04 AM
विज्ञापन
गावां/देवरी. प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार को पिहरा पूर्वी पंचायत के बढ़ईटोला में वीरेंद्र मिस्त्री का खपरैलनुमा मकान बारिश से ध्वस्त हो गया. साथ ही महेंद्र साव के घर का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ है. खेरडा गांव में राम सहाय यादव का […]
विज्ञापन
गावां/देवरी. प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार को पिहरा पूर्वी पंचायत के बढ़ईटोला में वीरेंद्र मिस्त्री का खपरैलनुमा मकान बारिश से ध्वस्त हो गया. साथ ही महेंद्र साव के घर का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ है.
खेरडा गांव में राम सहाय यादव का घर भी ढह गया और अनाज व अन्य सामान बरबाद हो गये. भुक्तभोगियों ने बीडीओ को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. इधर देवरी प्रखंड के मानिकबाद गांव स्थित वर्मा टोला निवासी बलदेव महतो का खपरैल का घर रविवार रात ढह गया. भुक्तभोगी ने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










