जेनरल स्टोर में लगी आग, लाखों की क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 6:59 AM
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा बलीडीह में मंगलवार की रात लगभग दो बजे सुनील राम के जेनरल स्टोर में अचानक आग लग गयी. इससे पूरी दुकान जल कर राख हो गयी. दुकानदार सुनील राम ने बताया कि दुकान बंद कर रात को दुकान से सटे घर में सोने के लिए चला गया. रात […]
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा बलीडीह में मंगलवार की रात लगभग दो बजे सुनील राम के जेनरल स्टोर में अचानक आग लग गयी. इससे पूरी दुकान जल कर राख हो गयी. दुकानदार सुनील राम ने बताया कि दुकान बंद कर रात को दुकान से सटे घर में सोने के लिए चला गया.
रात लगभग दो बजे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गयी. आग की लपटें तेज होने व धुआं चारों ओर फैलने से नींद खुली. हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गये. सूचना पर सुबह दमकल वाहन पहुंचा और आग को पूरी तरह बुझाया. भुक्तभोगी ने कहा कि अगलगी में लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति जल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










