स्कूली बच्चियों से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक पकड़ाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:27 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : एक वर्ष पूर्व सदर प्रखंड के महेशलुंडी स्थित मध्य विद्यालय की कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी शिक्षक मुफस्सिल थाना इलाके के डंडियाडीह निवासी शब्बीर अंसारी है. शब्बीर को नगर थाना इलाके के बस पड़ाव रोड से कांड के अनुसंधानकर्ता […]

विज्ञापन
गिरिडीह : एक वर्ष पूर्व सदर प्रखंड के महेशलुंडी स्थित मध्य विद्यालय की कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी शिक्षक मुफस्सिल थाना इलाके के डंडियाडीह निवासी शब्बीर अंसारी है. शब्बीर को नगर थाना इलाके के बस पड़ाव रोड से कांड के अनुसंधानकर्ता अजय कुमार साहू ने बुधवार की शाम को पकड़ा है.
इस संबंध में श्री साहू ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कुछ छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक शब्बीर अंसारी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही शिक्षक फरार था. मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षक के घर की कुर्की भी की गयी थी. कुर्की के बाद भी आरोपी ने सरेंडर नहीं किया था. श्री साहू ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये लगातार छापेमारी की जा रही थी.
इसी क्रम में बुधवार को प्रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली की आरोपी शिक्षक सहारा इंडिया के कार्यालय के पास है. प्रशिक्षु आइपीएस के निर्देश पर सअनि एसएन राय के साथ मिल कर छापेमारी कर शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि वर्ष 2015 में छेड़खानी का मामला उजागर होने के बाद काफी हो-हंगामा हुआ था. मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था. महेशलुंडी गांव के शिवनाथ साव ने कहा कि पुलिस अब आरोपी को सजा दिलाने का काम करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola