महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 8:06 AM
विज्ञापन
-पांच घंटे जाम रही सड़क, बीडीओ के आश्वासन पर माने लोग राजधनवार : खोरीमहुआ-सरिया मुख्यमार्ग पर गुरुवार की दोपहर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. मृतका गलवांती पंचायत के बलगी निवासी सिकंदर अंसारी की पत्नी अजमेरी खातून (36) है. अजमेरी अपने पुत्र के साथ बाइक से घर आ […]
विज्ञापन
-पांच घंटे जाम रही सड़क, बीडीओ के आश्वासन पर माने लोग
राजधनवार : खोरीमहुआ-सरिया मुख्यमार्ग पर गुरुवार की दोपहर टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. मृतका गलवांती पंचायत के बलगी निवासी सिकंदर अंसारी की पत्नी अजमेरी खातून (36) है. अजमेरी अपने पुत्र के साथ बाइक से घर आ रही थी.
घटना में बेटा मामूली रूप से घायल हुआ है. दुर्घटना के बाद भाग रहे टेलर को पुलिस ने धनवार थाना के पास चालक सहित कब्जे में ले लिया. इधर घटना आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. जामकर्ता वाहन को अपने कब्जे में करने व मुआवजा की मांग कर रहे थे.
मौके पर पहुंचे जिप सदस्य मकसूद आलम, गलवांती मुखिया मंजूर आलम, पंसस सजरूल अंसारी, मो इलियास आदि हस्तक्षेप कर सुलह समझौता कराते हुए जाम हटाने का प्रयास किया. बीडीओ प्यारेलाल ने मृतक के आश्रितों को दस हजार रुपये दिया. इसके बाद लोग माने और दोपहर 12.30 से शुरू जाम शाम 5.30 बजे हटा. मौके पर धनवार थाना प्रभारी नीरज सिंह दल-बल के साथ कैंप कर रहे थे. इधर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










