अवैध कोयला लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम कोयला लदे एक वाहन को पकड़ा. इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी रोहित मंडल है. एसपी कुलदीप द्विवेदी को सूचना मिली थी की सीसीएल की माईंस से रात को कोयला चोरी कर बाइक […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की शाम कोयला लदे एक वाहन को पकड़ा. इस दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया व्यक्ति डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी रोहित मंडल है. एसपी कुलदीप द्विवेदी को सूचना मिली थी की सीसीएल की माईंस से रात को कोयला चोरी कर बाइक से एक स्थान पर जमा किया गया है.
इसे कोयले को अन्यत्र खपाने की योजना है. एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू के नेतृत्व में छापामारी की गयी और बंदरकुप्पी के आगे एक 207 मालवाहक को पकड़ा गया. थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि वाहन पर तीन टन कोयला लदा है. यह कोयला चोरी का है. इस मामले में शामिल अन्य लोगों की खोज शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










