दिल्ली से चोरी कर फरार आरोपी जमुआ में पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : दिल्ली के एक सेेठ की दुकान से लाखों की चोरी कर भागे एक युवक को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को खरगडीहा से गिरफ्तार किया. दिल्ली से आये पुलिस एएसआइ रमेश रामचंद्र ने बताया कि ओजका जी थाना क्षेत्र के राकेश बंसल के यहां मजदूरी करनेवाला खरगडीहा गांव का पंकज राम (पिता बालमुकुंद राम) […]

विज्ञापन
जमुआ : दिल्ली के एक सेेठ की दुकान से लाखों की चोरी कर भागे एक युवक को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को खरगडीहा से गिरफ्तार किया. दिल्ली से आये पुलिस एएसआइ रमेश रामचंद्र ने बताया कि ओजका जी थाना क्षेत्र के राकेश बंसल के यहां मजदूरी करनेवाला खरगडीहा गांव का पंकज राम (पिता बालमुकुंद राम) दुकान से तीन लाख 74 हजार रुपये चोरी कर भाग गया था. पंकज दिल्ली में सेठ राकेश बंसल की हार्डवेयर दुकान में काम करता था.
घटना की सूचना पर ओजका जी थाना के पुलिस पदाधिकारी रमेश चंद्र, सिपाही जगबीर व सेठ राकेश बंसल सोमवार को जमुआ थाना पहुंचे. यहां देवरी पुलिस के सहयोग से थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी के 3 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किये हैं.दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola