लूटकांड मामले में केस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजधनवार : बुधवार की दोपहर हुई लूटकांड मामले में भुक्तभोगी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एसपी मिश्रा ने धनवार थाना में धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया है. आवेदन में लूट में संलिप्त दोनों अपराधियों का हुलिया दर्शाते हुए उन्होंने कहा है कि वे पेट दर्द के इलाज के बहाने आये थे. इलाज के […]
विज्ञापन
राजधनवार : बुधवार की दोपहर हुई लूटकांड मामले में भुक्तभोगी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एसपी मिश्रा ने धनवार थाना में धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया है.
आवेदन में लूट में संलिप्त दोनों अपराधियों का हुलिया दर्शाते हुए उन्होंने कहा है कि वे पेट दर्द के इलाज के बहाने आये थे. इलाज के उपरांत 180 रुपये फीस भी दिया, लेकिन उसके बाद पिस्तौल का भय दिखाकर दो सोने की चेन, एक अंगूठी, दो घड़ी, एक कैमरा, दो मोबाइल तथा कुछ नगदी लूट लिये. जाने के पहले अपराधियों ने हाथ बांध दिया और मुंह पर टेप साट कर बाहर से दरवाजा बंद कर भाग निकले. इधर, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










