झाविमो की मान्यता रद्द करे चुनाव आयोग : रवींद्र
गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय ने चुनाव आयोग से झाविमो की मान्यता रद्द करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी देश के संविधान को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, उसके तहत चुनाव आयोग को झाविमो के […]
गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय ने चुनाव आयोग से झाविमो की मान्यता रद्द करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी देश के संविधान को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, उसके तहत चुनाव आयोग को झाविमो के राजनीतिक दल की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए.
श्री राय रविवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भू-अजर्न के मामले में बाबूलाल मरांडी का बयान असंवैधानिक व उनके मानसिक दिवालियापन का परिचायक है.
झाविमो विनाश के कगार पर खड़ा है. उसकी सोच में भी विकृति आ गयी है. तपकारा गोलीकांड के वक्त कौन सीएम थे और किसने गोली चलाने का आदेश दिया, इसका भी अवलोकन जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










