सीसीएल की टीम और पुलिस ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस व सीसीएल ने सोमवार को कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान रमनाडीह-धोबीडीह मार्ग से 10 टन कोयला बरामद किया गया है. सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके राय और ओपेन कास्ट के माइंस मैनेजर डीके चौधरी को सूचना मिली थी कि रविवार की रात को कुछ लोगों ने ओपेन […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस व सीसीएल ने सोमवार को कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान रमनाडीह-धोबीडीह मार्ग से 10 टन कोयला बरामद किया गया है.

सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एके राय और ओपेन कास्ट के माइंस मैनेजर डीके चौधरी को सूचना मिली थी कि रविवार की रात को कुछ लोगों ने ओपेन कास्ट के आसपास इलाके से कोयला की चोरी कर रमनाडीह-धोबीडीह मार्ग के पास छुपाकर रखा है. सीसीएल के पदाधिकारियों ने मामले से मुफस्सिल पुलिस को अवगत कराया. सोमवार की सुबह माइंस मैनेजर डीके चौधरी, सीसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर बीके तिवारी, मो मुश्तकीम ने मुफस्सिल पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की.

इस दौरान जगह-जगह छिपा कर रखा गया लगभग 10 टन कोयला बरामद किया गया. इस संदर्भ में माइंस मैनेजर श्री चौधरी ने बताया कि कोयला चोरी व अवैध खनन को रोकने के लिये सीसीएल लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola