चित्र परिचय : 07 बैठक करते मजदूर संगठन समिति के लोगगिरिडीह. मजदूर संगठन समिति के पदाधिकारियों की बैठक झंडा मैदान में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तुलसी तुरी ने की. बैठक का संचालन शाखा के सचिव प्रधान मुर्मू ने किया. अध्यक्ष तुलसी तुरी ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को बोकारो में मजदूर संगठन समिति की केंद्रीय कमेटी का 5वां सम्मेलन आहूत किया गया है. गिरिडीह से शाखा के लगभग 60 सदस्य इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बोकारो जायेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति के लोग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं. बैठक को संबोधित करते हुए सचिव प्रधान मुर्मू ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से 21 व 22 फरवरी को बोकारो जाने की अपील की है. मौके पर लखन कोल, किशोरी राय, राजेंद्र महतो, अरविंद टुडू समेत कई कार्यकर्ता मौजदू थे.
मजदूर संगठन समिति की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा
चित्र परिचय : 07 बैठक करते मजदूर संगठन समिति के लोगगिरिडीह. मजदूर संगठन समिति के पदाधिकारियों की बैठक झंडा मैदान में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तुलसी तुरी ने की. बैठक का संचालन शाखा के सचिव प्रधान मुर्मू ने किया. अध्यक्ष तुलसी तुरी ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को बोकारो में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement