24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज पलिवार को मंत्री बनाने की मांग

परसन. झारखंडधाम के पंडा समाज ने एक बैठक कर मधुपुर के विधायक राज पलिवार को मंत्री बनाने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से की है. बैठक की अध्यक्षता विहिप उत्तराखंड के प्रमुख महंत प्रेमानंद गिरी ने की. उन्होंने कहा कि छोटानागपुर व संथाल परगना से ब्राह्मण समाज को मंत्री पद मिलना चाहिए. कहा कि झारखंडधाम […]

परसन. झारखंडधाम के पंडा समाज ने एक बैठक कर मधुपुर के विधायक राज पलिवार को मंत्री बनाने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से की है. बैठक की अध्यक्षता विहिप उत्तराखंड के प्रमुख महंत प्रेमानंद गिरी ने की. उन्होंने कहा कि छोटानागपुर व संथाल परगना से ब्राह्मण समाज को मंत्री पद मिलना चाहिए. कहा कि झारखंडधाम के निर्माण व विकास में ब्राह्मणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. बैठक के बाद महंत श्री गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया और राज्य से भ्रष्टाचार का विनाश व विश्व कल्याण की कामना की. बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुभाष पंडा, कोषाध्यक्ष नरेश पंडा, विशेश्वर पंडा, नकुल पंडा, काशी पंडा, विजय गिरी, कैलाश गिरी, विनोद पंडेया, किशुन पंडा, भोलानाथ द्विवेदी, अंबिका पंडा, शालीग्राम पंडा, वासुदेव पंडा, किशोर पंडा, रामलखन पंडा, महादेव पंडा, गणेश पंडा, महेश्वरी पंडा, नंदकिशोर पंडा, अशोक पंडा, सुधीर पंडा, महेंद्र पंडा, मदन मोहन पंडेया, पप्पू पंडा, शक्ति पंडेया, दिलीप पंडेया आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें