चित्र परिचय : 26 – पत्रकारों से बातचीत करते विधायक केदार हाजरा देवरी. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा. वे रविवार को चतरो में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा : सभी 372 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और प्रत्येक बूथ से 200 लोगों को जोड़ा जायेगा. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का अभियान चलेगा. हाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास के लिए संकल्पित हैं. उन्होंने राज्य की कमान संभालने के बाद 60 वर्ष से अधिक के लोगों को पेंशन का लाभ दिलाने का काम किया है. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हाजरा, श्रीराम सिंह, वीरेंद्र तिवारी, विजयनंदन तिवारी, रतन तिवारी, फौदार सिंह, लालगोविंद मिश्रा, शंभु कुमार शर्मा, राजेश राय, महेंद्र हाजरा, सुधीर यादव आदि मौजूद थे.
70 हजार लोगों को सदस्य बनायेगी भाजपा : हाजरा
चित्र परिचय : 26 – पत्रकारों से बातचीत करते विधायक केदार हाजरा देवरी. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा. वे रविवार को चतरो में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा : सभी 372 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement